Sunday, 21 April 2024

आयुर्वेदिक निदान: पुदीना

आयुर्वेदिक निदान: पुदीना:   पुदीना के इन  जबरदस्त फायदों को सुन आप भी हो जायेंगे हैरान पुदीना की मूल उत्त्पत्ति का स्थान भूमध्यसागरीयप्रदेश है, परंतु आजकल संसार के अध...

Saturday, 31 July 2021

पुदीना



 पुदीना के इन  जबरदस्त फायदों को सुन आप भी हो जायेंगे हैरान


पुदीना की मूल उत्त्पत्ति का स्थान भूमध्यसागरीयप्रदेश है, परंतु आजकल संसार के अधिकतर देशों में पुदीना का उत्पादन हो रहा है। पुदीना की एक प्रकार की पहाड़ी की किस्म भी होती है

परिचय :
पुदीना की मूल उत्त्पत्ति का स्थान भूमध्यसागरीयप्रदेश है, परंतु आजकल संसार के अधिकतर देशों में पुदीना का उत्पादन हो रहा है। पुदीना की एक प्रकार की पहाड़ी की किस्म भी होती है। भारत के लगभग सभी प्रदेशों में पुदीना उगाया जाता है। पुदीना में अधिक तेज खुशबू होती है।

पुदीना की चटनी अच्छी बनती है। पुदीना का उपयोग कढ़ी में और काढ़ा बनाने में किया जाता है। दाल-साग आदि में भी इसका प्रयोग किया जाता है। यदि हरा व ताजा पुदीना उपलब्ध न हो तो उसके पत्तों को सुखाकर उपयोग में लाया जा सकता है। पुदीना में से रस निकाला जाता है।

पुदीना की जड़ को जमीन में बोकर पुदीना की उत्त्पति की जाती है। पुदीना किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है। घरों के बाहर लॉन में, बड़े गमलों में पुदीना को उगा सकते हैं। पुदीना ( pudina )के पत्तों से भीनी-भीनी सुगंध आती है।
रंग : पुदीना का रंग हरा होता है।

स्वाद : इसका स्वाद तीखा और तेज बदबू वाला होता है।
स्वरूप : पुदीना एक प्रकार की घास है, जिसके पत्ते गोल छोटे और खुशबूदार होते हैं, यह जमीन के ऊपर फैलता है।
स्वभाव : पुदीना खाने में गर्म और खुश्क होता है।

मात्रा : 6 ग्राम पुदीना का सेवन कर सकते हैं। पुदीना के पत्तों का रस 10 से 20 मिलीलीटर तेल में 1 से 3 बूंद तक ले सकते हैं।

पुदीना के औषधीय गुण:

पुदीना भारी, मधुर, रुचिकारी, मलमूत्ररोधक, कफ, खांसी, नशा को दूर करने वाला तथा भूख को बढ़ाने वाला है। यह हैजा, संग्रहणी (अधिक दस्त का आना), अतिसार (दस्त), कृमि (कीड़े) तथा पुराने बुखार को दूर करने वाला होता है। यह मन को प्रसन्न करता है, हृदय और गुर्दे के दोषों को दूर करता है, हिचकियों को रोकता है, बादी को समाप्त करता है, पेशाब और पसीना लाता है, बच्चा होने में सहायता करता है, इसके सूंघने से बेहोशी दूर हो जाती है।

पुदीना अजीर्ण (अपच), मुंह की बदबू, गैस की तकलीफ, हिचकी, बुखार, पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, जुकाम, खांसी आदि रोगों में लाभदायक होता है। पुदीना का प्रयोग अर्क (रस) सूप, पेय के रूप में किया जाता है। यह चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने वाला, त्वचा की गर्मी दूर करने वाला, रोगों के कीटाणुओं को नष्ट करने वाला और दिल को ठंडक पहुंचाने वाला है। यह जहरीले कीड़ों के काटने पर और प्रसूति ज्वर में भी लाभकारी होता है।

पुदीना के लाभ / रोगों का इलाज

1. मुंह की दुर्गंध: पुदीना ( pudina )की पत्तियों को थोड़े-थोड़े समय के बाद चबाते रहने से मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है। पुदीना की 15-20 हरी पत्तियों को 1 गिलास पानी में अच्छी तरह उबालकर उस पानी से गरारे करने से भी मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है।
2. जहरीले कीड़ों के काटने पर: पुदीना के पत्तों को पीसकर किसी जहरीले कीड़े के द्वारा काटे हुए अंग (भाग) पर लगाएं और पत्तों का रस 2-2 चम्मच की मात्रा में दिन में 3 बार रोगी को पिलाने से आराम मिलता है।
3. चेहरे की सौंदर्यता: पुदीना की पत्तियों को पीसकर गाढ़े लेप को सोने से पहले चेहरे पर अच्छी तरह से मल लें। सुबह चेहरा गर्म पानी से धो लें। इस लेप को रोजाना लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे, झांइयां और फुंसियां दूर हो जाती हैं और चेहरे पर निखार आ जाता है।
4. गैस:
★ 4 चम्मच पुदीना के रस में 1 नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से गैस के रोग में आराम आता है।
★ सुबह 1 गिलास पानी में 25 मिलीलीटर पुदीना का रस और 30 ग्राम शहद मिलाकर पीने से गैस समाप्त हो जाती है।
★ 60 ग्राम पुदीना , 10 ग्राम अदरक और 8 ग्राम अजवायन को 1 गिलास पानी में डालकर उबाल लें। उबाल आने पर इसमें आधा कप दूध और स्वाद के अनुसार गुड़ मिलाकर पीएं। चौथाई कप पुदीना का रस आघा कप पानी में आधा नींबू निचोड़कर 7 बार उलट-उलट कर पीने से भी गैस से होने वाला पेट का दर्द तुरंत ठीक हो जाता है।
★ पुदीना की ताजी पत्ती, छुहारा, कालीमिर्च, सेंधानमक, हींग, कालीद्राक्ष (मुनक्का) और जीरा इन सबकी चटनी बनाकर उसमें नींबू का रस निचोड़कर खाने से भोजन के प्रति रुचि उत्पन्न होती है, स्वाद आता है, गैस दूर होकर भोजन पचाने की क्रिया तेज होती है और मुंह का फीकापन दूर होता है।
★ 20 मिलीलीटर पुदीना का रस, 10 ग्राम शहद और 5 मिलीलीटर नींबू के रस को मिलाकर खाने से पेट के वायु विकार (गैस) समाप्त हो जाते हैं।
★ पुदीने की पत्तियों का 2 चम्मच रस, आधा नींबू का रस मिलाकर पीने से लाभ होता है।
5. आंतों के कीड़े: पुदीना का रस रोगी को पिलाने से आंतों के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
6. बिच्छू के काटने पर: बिच्छू के काटने पर पुदीना का लेप करने और पानी में पीसकर रोगी को पिलाने से लाभ होता है।
7. पेट में दर्द व अरुचि (भूख का लगना): 3 ग्राम पुदीना के रस में हींग, जीरा, कालीमिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर गर्म करके पीने से पेट के दर्द और अरुचि (भोजन की इच्छा न होना) रोग ठीक हो जाते हैं।
8. त्वचा के रोग: खाज-खुजली आदि त्वचा के रोगों में हल्दी और पुदीना का रस बराबर की मात्रा में मिलाकर लगाने से लाभ होता है।
9. सर्दी और खांसी: पुदीना की पत्तियों और कालीमिर्च को मिलाकर गर्म-गर्म चाय रोगी को पिलाने से सर्दी-खांसी, जुकाम, दमा और बुखार में आराम मिलता है।
10. पेट में कीड़े (कृमि): आधा कप पुदीना का रस दिन में 2 बार नियमित रूप से कुछ दिनों तक पिलाते रहने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
11. बदहजमी (भोजन का न पचना), भूख की कमी: 4-6 मुनक्का के साथ 8-10 पुदीना की पत्तियां सुबह-शाम खाने के बाद नियमित रूप से चबाते रहने से आराम मिलेगा।
12. खांसी: चौथाई कप पुदीना का रस इतने ही पानी में मिलाकर रोजाना 3 बार पीने से खांसी, जुकाम, कफ-दमा व मंदाग्नि में लाभ होता है।
13. त्वचा की गर्मी: हरा पुदीना पीसकर चेहरे पर बीस मिनट तक लगाने से त्वचा की गर्मी दूर हो जाती है।
14. जुकाम:
★ पुदीना , कालीमिर्च के पांच दाने और नमक इच्छानुसार डालकर चाय की भांति उबालकर रोजाना तीन बार पीने से जुकाम, खांसी और मामूली ज्वर में लाभ मिलता है।
★ पुदीना के रस की बूंदों को नाक में डालने से पीनस (जुकाम) के रोग में लाभ होता है।
★ पुदीना की चाय बनाकर उसके अंदर थोड़ा-सा नमक डालकर पीने से खांसी और जुकाम में लाभ मिलता है।
★ पुदीना के रस की 1-2 बूंदे नाक में डालने से पीनस (जुकाम) रोग नष्ट हो जाता है।
15. रक्त (खून) का जमना: चोट लग जाने से रक्त जमा हो जाने (गुठली-सी बन जाने पर) पुदीना( pudina ) का अर्क (रस) पीने से गुठली पिघल जाती है।
16. पित्ती: पुदीना 10 या 20 ग्राम को 200 मिलीलीटर पानी में उबालकर छानकर पिलाने से बार-बार उछलने वाली पित्ती ठीक हो जाती है।
17. बिच्छू के डंक: पुदीना का रस पीने से या उसके पत्ते खाने से बिच्छू के डंक मारने से होने वाला कष्ट दूर होता है।
18. सिर का दर्द:
★ सिर पर हरे पुदीना का रस निकालकर लगाने से सिर दर्द दूर हो जाता है।
★ पुदीना की पत्तियों को पानी में पीसकर माथे पर लेप करने से सिर का दर्द खत्म हो जाता है।
19. बच्चों के रोग: कान में दर्द हो तो पुदीना का रस डालें या हरी मकोय का रस कान में डालना चाहिए।
20. हैजा:
★ पुदीना का रस पीने से हैजा, खांसी, वमन (उल्टी) और अतिसार (दस्त) के रोग में लाभ होता है। इससे पेट में से गैस और कीड़े भी समाप्त हो जाते हैं।
★ हैजा होने पर पुदीना , प्याज और नींबू का रस मिलाकर रोगी को देने से लाभ मिलता है।
★ किसी व्यक्ति को हैजा होने पर उस व्यक्ति को प्याज का रस पिलाने से हैजे के रोग में आराम आता है।
★ 30 पुदीने की पत्तियां, 4 कालीमिर्च, काला-नमक 2 चुटकी, 2 भुनी हुई इलायची, 1 चोई इमली पकी। इन सब चीजों में पानी डालकर चटनी बना लें। इस चटनी को बार बार रोगी को चाटने के लिए दें।
★ पुदीना की 30 पत्तियां, कालीमिर्च के दाने 3 नग, कालानमक 1 ग्राम, भुनी हुई 2 छोटी इलायची, कच्ची अथवा पकी इमली 1 ग्राम इन सबको पानी के साथ पीसकर चटनी-सी बना लें। यह चटनी हैजे के रोगी को चटाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त तथा प्यास आदि विकार दूर हो जाते हैं।
★ 10-10 मिलीलीटर पुदीना , प्याज और नींबू का रस मिलाकर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रोगी को पिलाने से हैजे के रोग में बहुत लाभ होता है। इससे वमन (उल्टी) भी जल्दी बंद हो जाती है।
21. वायु के रोग: पुदीना , तुलसी, कालीमिर्च और अदरक का काढ़ा पीने से वायु रोग (वात रोग) दूर होता है और भूख भी बहुत लगती है।
22. आंतों के रोग: पुदीना का ताजा रस शहद के साथ सेवन करने से आंतों की खराबी और पेट के रोग मिटते हैं। आंतों की बीमारी से पीड़ित रोगियों के लिए पुदीना के ताजे रस का सेवन करना बहुत ही लाभकारी है।
23. शीत बुखार में: पुदीना और अदरक का रस या काढ़ा पीने से शीतज्वर मिट जाता है। इससे पसीना निकल आता है और हर प्रकार का ज्वर मिट जाता हैं। गैस और जुकाम के रोग में भी यह काढ़ा बहुत लाभ पहुंचाता है।
24. टायफाइड : पुदीना , राम तुलसी (छोटे और हरे पत्तों वाली तुलसी) और श्याम तुलसी (काले पत्तों वाली तुलसी) का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा शक्कर (चीनी) मिलाकर सेवन करने से टायफाइड (मोतीझारा) के रोग में लाभ होता है।
25. न्युमोनिया (ठंड लगकर बुखार आना) : पुदीना का ताजा रस शहद के साथ मिलाकर हर 1 घंटे के बाद देने से न्युमोनिया (त्रिदोषज्वर-वात, पित्त और कफ) से होने वाले अनेक विकारों (बीमारियों) की रोकथाम करता है और बुखार को समाप्त करता है।
26. चेहरे की झांइयां: पुदीना के रस को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर चेहरे पर लेप करने से चेहरे की झांइयां समाप्त हो जाती हैं और चेहरे की चमक बढ जाती है।
27. पेट के रोग:
★ पुदीना का रस कृमि (कीड़े) और वायु विकारों (रोगों) को नष्ट करने वाला होता है। पुदीना के 5 मिलीलीटर रस में नींबू का 5 मिलीलीटर रस और 7-8 ग्राम शहद मिलाकर सेवन करने से उदर (पेट) के रोग दूर हो जाते हैं।
★ 2 चम्मच पुदीने का रस, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद को मिलाकर सेवन करने से पेट के रोग दूर होते हैं।
★ 100 मिलीलीटर पुदीना का रस गर्म करके, 9 ग्राम शहद और लगभग 6 ग्राम नमक को मिलाकर पीने से उल्टी होकर पेट की बीमारी ठीक हो जाती है।
28. दाद:
★ शरीर के किसी भाग में दाद होने पर उस भाग पर पुदीना के रस को 1 दिन में 2-3 बार दाद पर लगाने से लाभ मिलता है।
★ पुदीना का रस दाद पर बार-बार लगाते रहने से दाद ठीक हो जाता है।
29. बुखार:
★ पुदीना और तुलसी का काढ़ा बनाकर रोजाना पीने से आने वाला बुखार रुक जाता है।
★ पुदीना और अदरक को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें, फिर इसे छानकर दिन में 2 बार पीने से बुखार ठीक हो जाता है। प्रतिश्याय (जुकाम) में भी इससे बहुत लाभ होता है।
★ पुदीना के पत्तों और मिश्री को मिलाकर शर्बत बनाकर बार-बार पीने से कफ के साथ-साथ बुखार में आराम मिलता है।
30. अरुचि (भोजन की इच्छा न करना): हरा धनिया, पुदीना , कालीमिर्च, अंगूर या अनार की चटनी बनाकर उसमें नींबू का रस मिलाकर खाने से अरुचि (भूख का न लगना) समाप्त होती है और पाचन क्रिया तेज होने से भूख भी अधिक लगती है।
31. शरीर में गर्मी: पुदीना की पत्तियों को पानी के साथ पीसकर शरीर पर लेप करने से शरीर की गर्मी दूर होती है।
32. त्वचा का तैलीयपन: चेहरे की त्वचा अधिक तैलीय होने पर रोजाना पुदीना का रस रूई के साथ चेहरे पर लगाने से त्वचा का तैलीयपन कम होता है और चेहरे का सौंदर्य भी बढ़ता है।
33. शारीरिक कमजोरी: पुदीने में विटामिन-ई पाया जाता है, जो शरीर की शिथिलता (कमजोरी) और वृद्धावस्था (बुढ़ापे) को आने से रोकता है। इसके सेवन करने से नसे भी मजबूत होती हैं।
34. पेट के कीड़े: पुदीना को नियमित रूप से खाने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
35. सर्दी-जुकाम: पुदीने के रस की 1 बूंद दिन में 3-4 बार नाक में डालने से सर्दी और जुकाम में लाभ मिलता है।
36. मुंह की सफाई के लिए: पुदीना चबाकर खाने से दांतों के बीच छिपे भोजन के कण दूर होते हैं और मुंह की सफाई भी हो जाती है।
37. आंखों के रोगों में: पुदीना में विटामिन-ए मिलता है, जो आंखों के रोगों में लाभदायक होता है।
38. दांतों का दर्द:
★ सूखे पुदीने को पीसकर प्रतिदिन मंजन करने से दांतों का दर्द ठीक होता है।
★ पुदीना पाचक (हाजमेदार) होता है व पेट का दर्द, वायुविकार, अपच (भोजन) आदि को ठीक कर दांतों का दर्द ठीक करता है।
39. दमा या श्वास:
★ दमा, खांसी, मंदाग्नि और जुकाम होने पर चौथाई कप पुदीना का रस इतना ही पानी मिलाकर प्रतिदिन पीते रहने से लाभ मिलता है।
★ चौथाई कप पुदीना का रस इतने ही पानी में मिलाकर प्रतिदिन 3 बार पीने से लाभ मिलता है। खांसी और दमा इत्यादि विकारों पर पुदीना अपने `कफनिस्सारक` गुणों के कारण काफी असरकारक सिद्ध होता है। पुदीने का रस इन सभी रोगों में बहुत ही लाभकारी होता है।
40. अफारा (गैस का बनना):
★ पुदीना के 5 मिलीलीटर रस में थोड़ा-सा सेंधानमक मिलाकर सेवन कराने से आध्यमान (अफारा) ठीक हो जाता है।
★ पुदीना का रस 50 मिलीलीटर, मिश्री 5 ग्राम और 2 ग्राम यवक्षार मिलाकर खाने से आध्यमान (अफारा, गैस) दूर हो जाता है।
★ पुदीना के पत्तों का शर्बत बनाकर पीने से अफारा में लाभ होता है।
41. खट्टी डकारे आना: पुदीना और इमली को पीसकर उसमें सेंधानमक या शहद मिलाकर खाने से खट्टी डकारे और उल्टी आना शांत हो जाती है।
42. वमन (उल्टी):
★ 4 पुदीना के पत्ते और 2 आम के पत्तों को लेकर 1 कप पानी में डालकर उबालने के लिए रख दें। जब उबलता हुआ पानी आधा बाकी रह जाए तो उस पानी में मिश्री डालकर काढ़े की तरह पीने से उल्टी ठीक हो जाती है।
★ 6 मिलीलीटर पुदीना का रस और लगभग लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग सेंधानमक मिलाकर पीस लें इसे ताजे पानी में मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पीने से उल्टी आना बंद हो जाती है।
★ अगर पेट के खराब होने की वजह से छाती भारी-भारी लग रही हो और बेचैनी के कारण उल्टी हो रही हो तो 1 चम्मच पुदीने के रस को पानी के साथ पिलाने से लाभ होता है।
★ 2-2 ग्राम पुदीना , छोटी पीपल और छोटी इलायची को एक साथ मिलाकर खाने से उल्टी होना बंद हो जाती है।
★ 10 बूंद पुदीने के रस को पानी में मिलाकर उसमें शक्कर डालकर पीने से उल्टी आना बंद हो जाती है।
★ पुदीना के पत्तों का शर्बत दिन में कई बार पीने से उल्टी और जी मिचलाना (उबकाई) आदि रोग दूर होते हैं।
★ पुदीना का रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में दिन में 1 चम्मच की मात्रा में 3-4 बार रोगी को पिलाने से उल्टी आना बंद हो जाती है।
★ पुदीना को नींबू के साथ देने से उल्टी आना बंद हो जाती है।
★ आधा कप पुदीना का रस 2-2 घण्टे के अंतराल में पिलाते रहने से लाभ उल्टी, दस्त और हैजा में मिलता है।
43. गर्भनिरोध (गर्भ का न ठहराना): पुदीना को सुखाकर बारीक पीसकर चूर्ण बनाकर रख लें, फिर इसे स्त्री को संभोग (सहवास) करने से पहले लगभग 10 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ पिलाने से स्त्री का गर्भ नहीं ठहरता हैं। ध्यान रहे कि जब गर्भाधान अपेक्षित हो तो इस चूर्ण का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
44. मुंह के छाले: हरा पुदीना , सूखा धनिया और मिश्री बराबर मात्रा में लेकर चबायें और लार को नीचे टपकायें। इससे मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
45. दस्त: पुदीने को पीसकर प्राप्त रस को 1 चम्मच की मात्रा में लेकर 1 कप पानी में डालकर पीयें।
46. हिचकी:
★ पुदीना के पत्तों को चूसने और पत्तों को नारियल (खोपरे) के साथ चबाकर खाने से हिचकी दूर होती है।
★ पुदीना के पत्ते या नींबू को चूसने या पुदीना के पत्तों को शक्कर (चीनी) में मिलाकर चबाने से हिचकी का आना बंद हो जाता है।
★ पुदीना के सूखे और हरे पत्ते को शक्कर के साथ चबाने से हिचकी नहीं आती है।
★ 2 मिलीलीटर हरे पुदीने के रस में 2 ग्राम चीनी मिलाकर चबाने से हिचकी मिट जाती है।
★ पुदीने के पत्ते को मिश्री के साथ खाने से हिचकी मिट जाती है।
★ पुदीना के रस को हिचकी में पीने से लाभ होता है।
★ हिचकी बंद न हो तो पुदीने के पत्ते या नींबू चूसें। पुदीने के पत्तों पर शक्कर डालकर हर दो घंटे में चबाने से हिचकी में फायदा होता है।
★ 1-1 गोली पुदीना खाना-खाने के बाद सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करने से हिचकी में लाभ होता है।
★ 1 चम्मच पुदीने का रस, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शक्कर आदि तीनों को एक साथ मिलाकर पीने से हिचकी नहीं आती है।
47. मुंह की बदबू: पुदीना को पानी से पीसकर घोल बनाकर दिन में 3 से 4 बार कुल्ला करने से मुंह से दुर्गंध व अन्य रोग भी ठीक होते हैं।
48. गर्भवती स्त्री का जी मिचलाना: पुदीना का रस लगभग 30 मिलीलीटर प्रत्येक 6 घंटे पर गर्भवती स्त्री को सेवन कराने से जी का मिचलाना बंद हो जाता है।
49. कान के कीड़े: कान के अंदर अगर बहुत ही बारीक कीड़ा चला जाये तो कान में पुदीने का रस डालने से कान का कीड़ा समाप्त हो जाता है।
50. मासिक-धर्म की अनियमितता: पुदीने की चटनी कुछ दिनों तक लगातार खाने से मासिक-धर्म नियमित हो जाता है।
51. चोट से खून जमने पर:
★ पुदीना का रस पिलाने से जमा हुआ खून टूटकर बिखर जाता है।
★ सूखा पुदीना पीसकर फंकी लेने से खून का जमाव बिखर जाता है।
52. नष्टार्तव (बंद माहवारी): पुदीना के पत्तों का अधिक मात्रा में बार-बार सेवन करने से माहवारी शुरू हो जाती है। इसे चाहे जिस रूप में सेवन किया जाए या इसके पत्तों को पीस-घोलकर या मिश्री मिलाकर शर्बत के रूप में सेवन करना चाहिए।
53. घाव: पुदीने के पत्तों को पीसकर पोटली बनाकर जख्म पर बांधने से घाव के कीड़े मर जाते हैं।
54. अग्निमांद्यता (अपच): 20 हरे पुदीना की पत्तियां, 5 ग्राम जीरा और थोड़ी-सी हींग, कालीमिर्च के 10 दाने, चुटकीभर नमक को मिलाकर चटनी बनाकर 1 गिलास पानी में उबालें जब पानी आधा गिलास शेष रह जाए, तो छानकर पीने से लाभ होता है।
55. अम्लपित्त: 1 कप पानी में पुदीने की चटनी बनाकर, थोड़ी-सी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाकर सेवन करने से अम्लपित्त के कारण पेट में होने वाली जलन को शांत होती है।
56. कफ: कफ (बलगम) होने पर चौथाई कप पुदीना का रस इतने ही गर्म पानी में मिलाकर रोज 3 बार पीने से कफ में लाभ होता है।
57. प्रसव (प्रजनन का दर्द) वेदना: जंगली पुदीना और हंसराज दोनों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर काढ़ा बनाकर इसमें थोड़ी सी मिश्री मिलाकर सेवन करने से प्रजनन में दर्द नहीं होता है।
58. यकृत का बढ़ना: पुदीने के रस में नींबू का रस मिलाकर, पानी में डालकर पिलाने से यकृत वृद्धि मिट जाती है।
59. पित्त ज्वर: घबराहट व बैचेनी में पुदीना का रस लाभदायक होता है।
60. लू का लगना:
★ लगभग 20 पुदीना की पत्तियां, लगभग 3 ग्राम सफेद जीरा और 2 लौंग मिलाकर इन सबको पीसकर जल में घोलकर, छानकर रोगी को पिलाने से लू से होने वाली बेचैनी खत्म हो जाती है।
★ लगभग 150 मिलीलीटर पुदीना के रस को इतने ही ग्राम पानी के साथ पीने से लू से होने वाले खतरों से बचा जा सकता है।
★ सूखा पुदीना , खस तथा बड़ी इलायची लगभग 50-50 ग्राम की बराबर मात्रा में लेकर कूट लें और इसका चूर्ण बना लें, फिर इसे एक लीटर पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े को ठंडा करके लगभग 100 मिलीलीटर की मात्रा में पीने से लू ठीक हो जाती है।
61. शीतपित्त:
★ पुदीना 7 ग्राम और 20 ग्राम गुड़ को 100 मिलीलीटर पानी में उबालकर पीने से बार-बार पित्ती निकलना ठीक हो जाती है।
★ पुदीना को पानी के साथ काढ़ा बनाकर थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर खाने से पित्त में बहुत ही लाभ होता है।
★ 2 चम्मच पुदीना के पत्तों का सूखा चूर्ण और 1 चम्मच मिश्री या चीनी मिलाकर सेवन करने से पेट के दर्द में आराम होता है।
★ सूखा पुदीना और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर 2 चम्मच की फंकी लेने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।
★ 5-5 मिलीलीटर पुदीना का रस, अदरक का रस और 1 ग्राम सेंधानमक को मिलाकर सेवन करने से पेट का दर्द दूर हो जाता है।
★ 5 मिलीलीटर पुदीना का रस और 5 मिलीलीटर अदरक के रस को मिलाकर, उसमें थोड़ा-सा सेंधानमक डालकर सेवन करने से उदर शूल (पेट में दर्द) समाप्त हो जाता है।
★ पुदीना के 7 पत्ते और छोटी इलायची का 1 दाना पानी के पत्ते में लगाकर खाने से पेट में होने वाले दर्द में लाभ करता है।
★ पुदीना के पत्तों का शर्बत पीने से पेट का दर्द समाप्त हो जाता है।
★ 4 ग्राम पुदीने में आधा-आधा चम्मच सौंफ और अजवायन, थोड़ा-सा कालानमक और लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग हींग को मिलाकर बारीक मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें, इस बने चूर्ण को गर्म पानी के साथ सेवन करने से पेट में होने वाले दर्द में लाभ होता है।
★ 3 ग्राम पुदीना , जीरा, हींग, कालीमिर्च और नमक आदि को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से पेट के दर्द में आराम मिलता है।
★ पुदीना , सौंफ, सोंठ और गुलकंद को अच्छी तरह पीसकर पानी में उबालकर दिन में 3 बार रोजाना खुराक के रूप में पीने से पेट के दर्द और कब्ज की शिकायत दूर होती है।
★ 2 चम्मच सूखे पुदीने को काले नमक के साथ सेवन करने से पेट के दर्द में लाभ होता है।
★ सूखा पुदीना और चीनी को बराबर मात्रा में पीसकर रख लें, फिर 2 चम्मच को फंकी के रूप में गर्म पानी के साथ पीने से पेट के दर्द में लाभ होता है।
63. मुर्च्छा (बेहोशी):
★ बेहोश व्यक्ति को पुदीना की खुशबू सुंघाने से बेहोशी दूर हो जाती है।
★ पुदीना के पत्तों को मसलकर सुंघाने से बेहोशी दूर हो जाती है।
64. मूत्ररोग: 2 चम्मच पुदीने की चटनी शक्कर में मिलाकर भोजन के साथ खाने से लाभ होता है।
65. गठिया (घुटनों के दर्द): गठिया के रोगी को पुदीना का काढ़ा बनाकर पीने से पेशाब खुलकर आता है और गठिया रोग में आराम मिलता है।
66. त्वचा के रोग: हरे पुदीना को पीसकर कम से कम 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने से चेहरे की गर्मी समाप्त हो जाती है।
67. निम्नरक्तचाप (लो ब्लडप्रेशर): 50 ग्राम पुदीना को पीसकर उसमें स्वाद के अनुसार सेंधानमक, हरा धनिया और कालीमिर्च को डालकर चटनी के रूप में सेवन करने से बहुत लाभ होता है।
68. पीलिया:
★ पुदीना के अधिक सेवन से पीलिया में लाभ होता है।
★ पुदीना की चटनी ( pudina chutney )नित्य रोटी के साथ खाने से पीलिया में लाभ होता है।
★ पुदीना के रस को शहद के साथ पन्द्रह दिनों तक सेवन करने से पीलिया में लाभ होगा।
69. चेहरे के दाग-धब्बे: शराब के अंदर पुदीने की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग, धब्बे, झांई सब मिट जाते हैं और चेहरा चमक उठता है।
70. गले के रोग: 5-5 ग्राम पुदीना , लोहबान और अजवायन का रस, 5 ग्राम कपूर और 5 ग्राम हींग को 25 ग्राम शहद में मिलाकर एक साफ शीशी में भरकर रख लें, फिर पान के पत्ते में चूना-कत्था लगाकर शीशी में से 4 बूंदे इस पत्ते में डालकर खाने से गले का दर्द दूर होता है।

पुदीना के नुकसान  :

पुदीना धातु के लिए हानिकारक होता है। पित्तकारक प्रकृति होने के कारण पित्त प्रवृति के लोगों को पुदीना का सेवन कम मात्रा में कभी-कभी ही करना चाहिए।

Thursday, 29 July 2021

इलायची के गुण अनेक ..............

 इलायची के गुण अनेक ..............

इलायची की एक बहुत ही आकर्षक गंध है जो तंत्रिकाओं को शांत करना करता है। जब एक व्यक्ति को उदास है, उस में इलायची डाल कर बनाई गई चाय से चमत्कारी प्रभाव हो सकता है।इलायची में एंटीआक्सीडेंट होने रोगप्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है। साथ ही चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती व चेहरे की चमक भी बढ़ती है। इलायची डालने से एक कप चाय का गुण कई गुना बढ़ जाता है।
.
👉 इलायची को मोटे तौर पर दांतों में संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
👉यह गैस में आराम पहुंचाने के साथ कलेजे की जलन को कम करती है।
👉इलायची का पेस्ट बनाकर माथे पर लगाएं। सिरदर्द में तुरंत आराम मिलेगा।
👉धूप में जाते समय मुंह में इलायची जरूर डालें।
👉मुंह से दुर्गन्ध आती हो, इसका इस्तेमाल करें।
👉सफर में मुंह में इलायची रखें। उल्टी नहीं आएगी।
👉सांस लेने में तकलीफ हो तो, मुंह में एक इलायची डालें, आराम मिलेगा।
👉अस्थमा और कफ के रोगी इलायची के पाउडर को शहद के साथ चाटें।
👉यदि आवाज बैठी हुई है या गले में खराश है, तो सुबह उठते समय और रात को सोते समय छोटी इलायची चबा-चबाकर खाएँ तथा गुनगुना पानी पीएँ।
👉यदि गले में सूजन आ गई हो, तो मूली के पानी में छोटी इलायची पीसकर सेवन करने से लाभ होता है।
👉सर्दी-खाँसी और छींक होनेपर एक छोटी इलायची, एक टुकड़ा अदरक, लौंग तथा पाँच तुलसी के पत्ते एक साथ पान में रखकर खाएँ।
👉बड़ी इलायची पाँच ग्राम लेकर आधा लीटर पानी में उबाल लें। जब पानी एक-चौथाई रह जाए, तो उतार लें। यह पानी उल्टियाँ रोकने में कारगर सिद्ध होता है।
👉मुँह में छाले हो जाने पर बड़ी इलायची को महीन पीसकर उसमें पिसी हुई मिश्री मिलाकर जबान पर रखें। तुरंत लाभ होगा।
👉यदि केले अधिक मात्रा मेंखा लिए हों, तो तत्काल एक इलायची खा लें। केले पच जाएँगे और आपको हल्कापन महसूस होगा।
👉अनेक लोगों को यात्रा के समय बस में बैठने पर चक्कर आते हैं या जी घबराता है। इससे मुक्ति पाने के लिएएक छोटी इलायची मुँह में रख लें।
👉पेशाब में जलन होने पर, इलायची को आंवला, दही और शहद के साथ खाएं।
👉इलायची के नियमित सेवन से रक्त संचार दुरुस्त होता है।
👉अपच होने पर इलायची, काली मिर्च को घी में मिलाकर लें।
👉पेट में ऐंठन के साथ दर्द हो, तो इलायची खाएं। अच्छा महसूस होगा।

Saturday, 19 December 2020

सर्दी-खांसी

इस दमदार आयुर्वेदिक नुस्खे से दूर होगी सर्दी-खांसी, घर पर ऐसे करें तैयार।

बदलते मौसम के साथ ही सर्दी-खांसी, जुकाम, गले की खराश, बुखार जैसी प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। इन आम बीमारियों के लिए बार-बार हेवी मेडिसिन्स या एंटीबायोटिक्स लेने से साइड इफेक्ट्स तो होते ही हैं, बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी भी कमजोर होती है।

सर्दी-खांसी का क्या है ?

सर्दी-जुकाम और गले की आम बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक सिरप काफी फायदेमंद होता है। यह सिरप घर पर भी बनाया जा सकता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं।

घर पर आयुर्वेदिक सिरप बनाने का तरीका और इसके फायदे :

आश्यक सामग्री

“10-12 तुलसी के पत्ते, चुटकी भर सेंधा नमक, सौंठ और दालचीनी पाउडर, 3-4 लौंग, 2-3 काली मिर्च, 2 चम्मच शहद”

कैसे बनाएं – शहद के अलावा बाकि सभी चीजों को पीसकर 1 गिलास पानी में उबाले पानी आधा रह जाये तो उसमे 2 चम्मच शहद मिला लें।

स्टोर करने के तरीके  – इस आयुर्वेदिक कफ सिरप को कांच की साफ़ शीशी में भरकर रख लें सर्दी-खांसी एलर्जी, गले की खराश होने पर इस्तेमाल करें।
कैसे लें यह सिरप – खांसी, सर्दी-जुकाम, बुखार, एलर्जी या गले की खराश होने पर  दिन में तीन बार यह कफ सिरप 2-2 चम्मच लिया जा सकता है।

क्या सावधानी रखें ? – ठंडी, खट्टी चीजें न खाएं, सिरप पीने के अलावा गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से भी फायदा होता है।

इस कफ सिरप के फायदे:

इस सिरप में मोजूद इंग्रीडीयंट्स बॉडी की नेचुरल इमुनिटी को बढ़ाते है सर्दी-जुकाम की प्रॉब्लम में फायदा होता है।

•तुलसी, दालचीनी, शहद, और काली मिर्च जैसे इंग्रीडीएंट्स कफ को ढीला करके खांसी की प्रॉब्लम से राहत दिलाते है।

•यह सिरप सर्दी के कारण होने वाली बुखार की प्रॉब्लम में भी फायदा करता है ज्वाइंट पेन से राहत मिलती है।

•गले की खराश, गले में दर्द और इरीटेशन जैसी प्रॉब्लम में भी दिन में दो तीन बार यह सिरप पीने से फायदा होता है।

•एलर्जी के कारण नाक बहना, छींक आना, कमजोरी महसूस होना, बदन कांपना जैसी प्रॉब्लम भी यह सिरप फायदेमंद है।

•सर्दी, खांसी, सिरदर्द, जुकाम जैसी कुछ बीमारियां होती हैं जो किसी को भी किसी भी समय हो सकती है। खांसी की समस्या होने पर आप सुकून से कोई काम नहीं कर सकते हैं। खांसी बदलता मौसम, ठंडा-गर्म खाना पीना या फिर धूल या किसी अन्य चीज से एलर्जी के कारण सकती है । खांसी होने पर तकलीफ भी ज्यादा होती है। आइए हम आपको खांसी से बचने के कुछ आसान से उपायों के बारे में बताते हैं।

•सौंठ को पीस कर पानी में खूब देर तक उबालें। जब एक चौथाई रह जाए तो इसका सेवन गुनगुना होने पर दिन में तीन चार बार करें। तुरंत फायदा होगा।

•गुनगुने पानी से गरारे करने से गले को भी आराम मिलता है और खांसी भी कम होती है।

•तुलसी पत्ते, 5 काली मिर्च, 5 नग काला मनुक्का, 6 ग्राम गेहूँ के आटे का चोकर , 6 ग्राम मुलहठी, 3 ग्राम बनफशा के फूल लेकर 200 ग्राम पानी में उबालें। 1 /2 रहने पर ठंडा कर छान लें। फिर गर्म करके बताशे डालकर रात सोते समय गरम-गरम पी जाएँ और चादर ओढ़कर सो जाएँ तथा हवा से बचें। कैसी भी खुश्क खाँसी हो, ठीक हो जाएगी।

•काली मिर्च, हरड़े का चूर्ण, तथा पिप्पली का काढ़ा बना कर दिन में दो बार लेने से खाँसी जल्दी दूर होती है।

•1 चम्मच शहद में पिसी हुई कालीमिर्च मिलाकर पीने से भी खांसी जल्दी ही दूर हो जाती है।

•1 चम्मच अदरक का रस में एक चोथाई शहद एवं चुटकी भर हल्दी मिलाकर लेने से खांसी जल्दी ही दूर हो जाती है।

•हींग, काली मिर्च और नागरमोथा को पीसकर गुड़ के साथ मिलाकर गोलियाँ बना लें। प्रतिदिन भोजन के बाद दो गोलियों का सेवन करने से खाँसी और कफ में लाभ मिलता है ।

•1 चम्मच अजवाइन एवं हल्दी मिलाकर गरम कर ले,फिर उसे ठंडा होने के बाद शहद मिलाकर पीने से खांसी जल्दी ही दूर हो जाती है।*खांसी होने पर सेंधा नमक की डली को आग पर अच्छे से गरम कर लीजिए। जब नमक की डली गर्म होकर लाल हो जाए तो तुरंत आधा कप पानी में डालकर निकाल लीजिए। उसके बाद इस नमकीन पानी को पी लीजिए। ऐसा पानी 2-3 दिन सोते वक्त पीने पर खांसी समाप्त हो जाती है।

•शहद, किशमिश और मुनक्के को मिलाकर लेने से खांसी जल्दी ही ठीक हो जाती है।

•हींग, त्रिफला, मुलेठी और मिश्री को नींबू के रस में मिलाकर चाटने से भी खांसी में फायदा मिलता है।

•भुने हुए चने को कालीमिर्च के साथ खाने से खांसी बहुत जल्दी गायब हो जाती है।

•त्रिफला में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर पीने से हर तरह की खांसी में फायदा होता है।

•तुलसी, कालीमिर्च और अदरक की चाय पीने से भी खांसी शीघ्र ही समाप्त होती है।

•पानी में नमक, हल्दी, लौंग और तुलसी पत्ते उबालें। इस पानी को छानकर रात को सोते समय गुनगुना पिएँ। इसके लगातार सेवन से 7 दिनों के अंदर खाँसी पूरी तरह से समाप्त हो जाती है ।

•खांसी होने पर खांसी को रोकने के लिए मूंगफली,चटपटी व खट्टी चीजें, ठंडा पानी, दही, अचार, खट्टे फल, केला, कोल्ड ड्रिंक, इमली, तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए ।

•सूखी खांसी में काली मिर्च को पीसकर घी में भूनकर लेना भी बहुत उत्तम रहता है।

•पान का पत्ता और थोड़ी-सी अजवायन , चुटकी भर काला नमक व शहद मिलाकर लेना भी खांसी में लाभ देता है।

•बताशे में काली मिर्च डालकर चबाने से भी खांसी में बहुत शीघ्र कमी आती है।

Monday, 7 December 2020

बथुवा Chenopodium album


।। बथुवा ।।

बथुवा को अंग्रेजी में Lamb's Quarters कहते है, इसका वैज्ञानिक नाम Chenopodium album है।

साग और रायता बना कर बथुवा अनादि काल से खाया जाता  रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व की सबसे पुरानी महल बनाने की पुस्तक शिल्प शास्त्र में लिखा है कि हमारे बुजुर्ग अपने घरों को हरा रंग करने के लिए प्लस्तर में बथुवा मिलाते थे और हमारी बुढ़ियां सिर से ढेरे व फांस (डैंड्रफ) साफ करने के लिए बथुवै के पानी से बाल धोया करती थी । बथुवा गुणों की खान है और भारत में ऐसी ऐसी जड़ी बूटियां हैं तभी तो मेरा भारत महान है।

बथुवै में क्या क्या है?? मतलब कौन कौन से विटामिन और मिनरल्स होते हैं ??

तो सुने, बथुवे में क्या नहीं है?? बथुवा विटामिन B1, B2, B3, B5, B6, B9 और विटामिन C से भरपूर है तथा बथुवे में कैल्शियम,  लोहा, मैग्नीशियम, मैगनीज, फास्फोरस, पोटाशियम, सोडियम व जिंक आदि मिनरल्स हैं। 100 ग्राम कच्चे बथुवे यानि पत्तों में 7.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4.2 ग्राम प्रोटीन व 4 ग्राम पोषक रेशे होते हैं। कुल मिलाकर 43  Kcal होती है।

जब बथुवा शीत (मट्ठा, लस्सी) या दही में मिला दिया जाता है तो यह किसी भी मांसाहार से ज्यादा प्रोटीन वाला व किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ से ज्यादा सुपाच्य व पौष्टिक आहार बन जाता है और साथ में बाजरे या मक्के की रोटी, मक्खन व गुड़  हो तो इस खाने के लिए देवता भी तरसते हैं।

जब हम बीमार होते हैं तो आजकल डॉक्टर सबसे पहले विटामिन की गोली ही खाने की सलाह देते हैं। गर्भवती महिला को खासतौर पर विटामिन बी, सी व लोहे ( Iron) की गोली बताई जाती है और बथुवे में वो सबकुछ है ही, कहने का मतलब है कि बथुवा पहलवानो से लेकर गर्भवती महिलाओं तक, बच्चों से लेकर बूढों तक, सबके लिए अमृत समान है।

यह साग प्रतिदिन खाने से गुर्दों में पथरी नहीं होती। बथुआ आमाशय को बलवान बनाता है, गर्मी से बढ़े हुए यकृत को ठीक करता है। बथुए के साग का सही मात्रा में सेवन किया जाए तो निरोग रहने के लिए सबसे उत्तम औषधि है।  बथुए का सेवन कम से कम मसाले डालकर करें। नमक न मिलाएँ तो अच्छा है, यदि स्वाद के लिए मिलाना पड़े तो काला नमक मिलाएँ और देशी  गाय   के घी से छौंक लगाएँ। बथुए का उबाला हुआ पानी अच्छा लगता है तथा दही में बनाया हुआ रायता स्वादिष्ट होता है। किसी भी तरह बथुआ नित्य सेवन करें। बथुवै में  जिंक होता है जो कि शुक्राणुवर्धक है मतलब किसी भाई को पुरुषत्व की कमजोरी हो तो उसको भी दूर करता है बथुवा।

बथुवा कब्ज दूर करता है और अगर पेट साफ रहेगा तो कोइ भी बीमारी शरीर में लगेगी ही नहीं, ताकत और स्फूर्ति बनी रहेगी।

कहने का मतलब है कि जब तक इस मौसम में बथुए का साग मिलता रहे, नित्य इसकी सब्जी खाएँ। बथुए का रस, उबाला हुआ पानी पीएँ और तो और यह खराब लीवर को भी ठीक कर देता है।

पथरी हो तो एक गिलास कच्चे बथुए के रस में शकर मिलाकर नित्य पिएँ तो पथरी टूटकर बाहर निकल आएगी।

मासिक धर्म रुका हुआ हो तो दो चम्मच बथुए के बीज एक गिलास पानी में उबालें । आधा रहने पर छानकर पी जाएँ। मासिक धर्म खुलकर साफ आएगा। आँखों में सूजन, लाली हो तो प्रतिदिन बथुए की सब्जी खाएँ।

पेशाब के रोगी बथुआ आधा किलो, पानी तीन गिलास, दोनों को उबालें और फिर पानी छान लें । बथुए को निचोड़कर पानी निकालकर यह भी छाने हुए पानी में मिला लें। स्वाद के लिए नींबू जीरा, जरा सी काली मिर्च और काला नमक लें और पी जाएँ।

Thursday, 3 December 2020

बादाम


 सर्दियों में बादाम से ज्यादा असरदार चना, अगर रोज खाएंगे तो होंगे ये ढेरों फायदे..!
 
  • सर्दियों में रोजाना 50 ग्राम चना खाना शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • आयुर्वेद मे माना गया है कि चना और चने की दाल दोनों के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।
  • चना खाने से अनेक रोगों की चिकित्सा हो जाती है।
  • इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं।
  • चने का गरीबों का बादाम कहा जाता है, क्योंकि ये सस्ता होता है लेकिन इसी सस्ती चीज में बड़ी से बड़ी बीमारियों की लड़ने की क्षमता है।
  • चने के सेवन से सुंदरता बढ़ती है साथ ही दिमाग भी तेज हो जाता है।
  • मोटापा घटाने के लिए रोजाना नाश्ते में चना लें।
  • अंकुरित चना 3 साल तक खाते रहने से कुष्ट रोग में लाभ होता है।
  • गर्भवती को उल्टी हो तो भुने हुए चने का सत्तू पिलाएं।
  • चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है।
  • चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा निखरती है। 
  • सर्दियों में चने के आटे का हलवा कुछ दिनों तक नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। यह हलवा वात से होने वाले रोगों में व अस्थमा में फायदेमंद होता है।
  • रात को चने की दाल भिगों दें सुबह पीसकर चीनी व पानी मिलाकर पीएं।
  • इससे मानसिक तनाव व उन्माद की स्थिति में राहत मिलती है।
  • 50 ग्राम चने उबालकर मसल लें।
  • यह जल गर्म-गर्म लगभग एक महीने तक सेवन करने से जलोदर रोग दूर हो जाता है।चने के आटे की नमक रहित रोटी 40 से 60 दिनों तक खाने से त्वचा संबंधित बीमारियां जैसे दाद, खाज, खुजली आदि नहीं होती हैं।
  • भुने हुए चने रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग व कफ दूर हो जाता हैं।25 ग्राम काले चने रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से डायबिटीज दूर हो जाती है।
  • यदि समान मात्रा में जौ चने की रोटी भी दोनों समय खाई जाए तो जल्दी फायदा होगा।
  • चने को पानी में भिगो दें उसके बाद चना निकालकर पानी को पी जाएं। शहद मिलाकर पीने से किन्हीं भी कारणों से उत्पन्न नपुंसकता समाप्त हो जाती है।हिचकी की समस्या ज्यादा परेशान कर रही हो तो चने के पौधे के सूखे पत्तों का धुम्रपान करने से शीत के कारण आने वाली हिचकी तथा आमाशय की बीमारियों में लाभ होता है।
  • पीलिया में चने की दाल लगभग 100 ग्राम को दो गिलास जल में भिगोकर उसके बाद दाल पानी में से निकलाकर 100 ग्राम गुड़ मिलाकर 4-5 दिन तक खाएं राहत मिलेगी।
  • देसी काले चने 25-30 ग्राम लेकर उनमें 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण मिला लें चने को कुछ घंटों के लिए भिगो दें। उसके बाद चने को किसी कपड़े में बांध कर अंकुरित कर लें। सुबह नाश्ते के रूप में इन्हे खूब चबा चबाकर खाएं।
  • बुखार में ज्यादा पसीना आए तो भूने को पीसकर अजवायन और वच का चूर्ण मिलाकर मालिश करनी चाहिए।
  • चीनी के बर्तन में रात को चने भिगोकर रख दे।
  • सुबह उठकर खूब चबा-चबाकर खाएं इसके लगातार सेवन करने से वीर्य में बढ़ोतरी होती है व पुरुषों की कमजोरी से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
  • भीगे हुए चने खाकर दूध पीते रहने से वीर्य का पतलापन दूर हो जाता है।
  • दस ग्राम चने की भीगी दाल और 10 ग्राम शक्कर दोनों मिलाकर 40 दिनों तक खाने से धातु पुष्ट हो जाती है।
  • गर्म चने रूमाल या किसी साफ कपड़े में बांधकर सूंघने से जुकाम ठीक हो जाता है।
  • बार-बार पेशाब जाने की बीमारी में भुने हूए चनों का सेवन करना चाहिए।
  • गुड़ व चना खाने से भी मूत्र से संबंधित समस्या में राहत मिलती है।
  • रोजाना भुने चनों के सेवन से बवासीर ठीक हो जाता है।

Monday, 30 November 2020

कफ रोग

 कफ रोग

1. दमा, अस्थमा, कफ, नजला, जुकाम, साइनस  मैं खांड  बुरा 50 ग्राम ,कालीमिर्च 20 ग्राम को अलग-अलग पाउडर बनाकर तत्पश्चात मिलाकर एक चम्मच साय को खाने के बाद प्रयोग करें।
 
2. अदरक व तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर उसमें गुड़ मिलाकर पीने से सर्दी ,खासी ,नजला आदि में लाभ होता है।

वात रोग


वात रोग

जोड़ों का दर्द ,गठिया ,कमर दर्द, गर्दन का दर्द, घुटनों का दर्द सूजन आदि वात रोग।

1. हल्दी मेथी दाना व  100-100 ग्राम तथा अश्वगंधा चूर्ण 50 ग्राम लेकर चूर्ण बनाकर सुबह-शाम खाने के बाद एक एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ ले।

2.  लहसुन की एक से तीन कली खाली पेट लेने से जोड़ों के दर्द में लाभ होता है ।
हृदय की शिराओं में आए हुए अवरोधों को भी दूर करता है।

Gout disease

 Joint pain, arthritis, back pain, neck pain, knee pain, inflammation, etc. gout.

 1. Make 100 grams powder of turmeric, fenugreek seeds and 50 grams ashwagandha powder and take one spoon of it with lukewarm water after eating twice a day.

 2. Taking one to three buds of garlic on an empty stomach provides relief in joint pain.
 It also removes obstructions in the veins of the heart.

आयुर्वेदिक निदान: पुदीना

आयुर्वेदिक निदान: पुदीना :   पुदीना के इन  जबरदस्त फायदों को सुन आप भी हो जायेंगे हैरान पुदीना की मूल उत्त्पत्ति का स्थान भूमध्यसागरीयप्रदेश...